अपने पूंजी को कैसे संभाले (HOW TO MANAGE YOUR PERSONAL MONEY)


 

   Hey dear friends, उम्मीद है आपलोग स्वस्थ और संपन्न  और बहुत अच्छे होंगे। साथ ही साथ अपने लाइफ को बेहतर कर रहे होंगे.। दोस्तो हमारी LIFE आज जैसी है या तो हमारी कर्मो की वजह से है या जो लोग अपने किस्मत पे निर्भर है उनकी उनके किस्मत के वजह से वैसी है। इसी बीच हम सीखने जा रहे है बहुत ही शानदार TOPIC जो हमारे लाइफ मे बहुत IMPORTANCE रखती है। दोस्तो हम अपनी लाइफ मे जितनी भी भागदौड़ करते है उसका कारण हमारी FAMILY के बाद एक ही है, वो है MONEY। जी हाँ, दोस्तो पैसे की वजह से हमारी LIFE बहुत प्रभावित होती है। इन सभी बातो को जानने के बाद हम यही सीखने वाले है कि हम अपने पैसे को कैसे संभाले जो कि बहुत जरूरी है। 

         IMPORTANCE OF MONEY(पैसे का महत्व )------     वैसे तो दोस्तो इस विषय मे मुझे बोलने और समझाने की कोई जरूरत नहीं है कि पैसे की महत्व क्या है। फिर भी मै यही बोलना चाहूंगा कि हमारे आसपास प्रतिदिन जीतने भी काम हो रहे हैं उनमे से ज्यादातर काम पैसो के लिए हो रहे है।

             कई लोग समझते है कि पैसा हाथो का मैल होता है, कई लोग इसे बड़ी बुरी चीज मानते है। सच तो ये है कि पैसा सीधा या उल्टा हमारी LIFE को प्रभावित करता है क्योकि हम पैसा कमाते भी है और  खर्च भी करते है, अगर हमे पैसा खर्च करने है तो कमाना पड़ेगा और अगर पैसा कमा रहे है तो जीवनयापन मे खर्च तो होगा ही। इसीलिए इसे हम संभालना सीखेंगे।  

             50% /30% /20% का नियम (RULE OF 50% /30% /20%)-

            दोस्तो MONEY MANAGEMENT के लिए हम सबसे पहले 50/30/20 % का नियम समझेंगे।   

             दोस्तो 50/30/20% का नियम कुछ ऐसे है - - - - -    

           50% पैसे केवल अपनी जरूरत के लिए (50% MONEY FOR NEEDS) - - - - - - -  दोस्तो आप अपने कमाई का 50% हिस्सा अलग निकाल ले और इसे केवल अपने रोजाना के जरूरतों के लिए उपयोग करे। उदाहरण के लिए - कपड़े, खाने, स्कूल के खर्चे इत्यादि मे।

           30% पैसे को अपने पसंदीदा काम के लिए उपयोग करे (30%  MONEY FOR WANT) - - - - -

           हमारी जरूरत के बाद हमारी लाइफ में कुछ ऐसे भी काम है जिन्हे हम करना चाहते है,कुछ ऐसे सपने है जिन्हे हम पूरा करना चाहते है। ये ऐसे काम  जो जरूरी तो नहीं है लेकिन हम करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए हमारी कोई DREAM CAR है, ये CAR हमारे LIFE के लिए जरूरी तो नहीं है लेकिन हम इसे खरीदना चाहते हैं।

             अगर हमे ऐसा करना है तो हमे अपने कमाई का 30% हिस्सा अलग रख कर उसे उपयोग मे लाना चाहिए, ये काम केवल IMPROVEMENT के लिए होता है।

              20% बचत और कर्ज के लिए (20% FOR SAVING AND DEBT) - - - - - इन सभी चीजो के अलावा हमे RETIREMENT के बाद के लिए, DEBTS और LOANS के लिए SAVING भी करनी होती है। इस काम के लिए अपने INCOME मे से निकाले गए 20% पैसों का उपयोग कर सकते है।

             अपने अनावश्यक खर्चो को नियंत्रित करे (CONTROL YOUR UNNECCASSARY EXPENSES) - - - - - 

             वैसे तो मुझे यह केहने का कोई हक नहीं है कि आप ज्यादा खर्च ना करे, बिल्कुल करे आपका पैसा है। आपका पैसा है, आपकी LIFE है, हाँ लेकिन एक दोस्त या सलाहकार के रूप में यही कहना चाहूंगा कि संभलकर करे। दोस्तो हमारे खर्चे बहुत है और सायद हम इसीलिए पैसे कमाते हैं लेकिन क्या हम ध्यान देते है कि हम अपने कमाय गए पैसे को कहा खर्च कर रहे है।पहले हम ने सीखा है कि CHANGE YOUR PRIOTORY, हम रोजाना जो भी काम करते हैं उनमे से ज्यादातर काम हमारे PRIOTORY पर निर्भर करता है। सबसे महत्वपूर्ण और ध्यान देने वाली बात ये है कि उन प्राथमिकताओं मे बहुत सारे काम अनावश्यक है और इन्ही काम में हमारा ज्यादातर पैसा, समय और धन बर्बाद होता है।

            SELF IMPROVEMENT का एक अर्थ यह भी है कि जो सारे काम जिनकी वजह से हम IMPROVE नहीं हो पा रहे है उन्हे जल्दी से जल्दी हटा दे ताकि हम अपने लक्ष्य तक बिना किसी रुकावट के पहुच पाए।

              दोस्तो अपने अनावश्यक खर्चे को नियंत्रित करना MONEY MANAGEMENT का बहुत बड़ा हिस्सा है। अगर हम ने अपने पैसे को संभालकर सही जगह पर INVEST करना सीखे तो हम अपना बजट बढ़ा सकते है।

            (अपने बजट को बढ़ाए और अपने पैसे को निवेश करे) INCREASE YOUR OWN BUDGET AND INVEST YOUR MONEY) - - - - - 

            अब हम सीखने वाले है कि हम अपने बजट को कैसे बढ़ाए। GUYS जिसे हम सीखने वाले है वह बहुत ही आसान तरीका है, लेकिन हम सब उसे नजरअंदाज करते हुए आय है और वह ये है कि " पैसे को  बर्बाद न करे" जी हा पहले भी हम ने यह सीखा है कि अपने अनावश्यक खर्चे को नियंत्रित करे जिससे आपकी फिजूल हो रही पैसों की बर्बादी रुके।

              दोस्तो दुनिया के सबसे बड़े निवेशक और प्रथम 10  अमीर लोगो की श्रेणी मे आने वाले महान व्यक्ति "WARREN BUFFET" उन्होने पैसो के संदर्भ मे दो नियम बताए है। 

              


              

              A) NEVER LOSS THE MONEY.

                   पैसो को कभी बर्बाद न करे।

              B) NEVER FORGOT THE RULE NO. 1.

                  कभी भी RULE. NO 1 को न भूलें.

             दोनों बातो मे पैसों को बर्बाद न करने वाली बात पे बल दिया गया है, दोस्तो एक तरफ आप अपने फिजूल खर्चे रोकेंगे तो दूसरी तरफ आपको अपना बजट बढ़ता दिखेगा।

                   अब बात आती है कि आप अपने पैसे को सही जगह पर INVEST करे। आपको मै बताना चाहता हूं कि आप जो पैसो के पीछे भाग रहे है लेकिन पैसो का मान प्रतिवर्ष 12% घटता जा रहा है।उदाहरण के लिए अगर आज से 10 वर्ष पहले आपने 10000 RS रखा था और उस समय उस 10000 RS से आप जो भी कुछ करना चाहते थे, आज के समय मे वही काम करने के लिए उन 10000 RS के तुलना मे बहुत ज्यादा पैसे लगेंगे क्यूकि उन 10000 RS का उस समय के अपेक्षा आज मान कम है।

               इसीलिये मैंने निवेश करने के सलाह पर बात कि क्योकि अगर आप सही स्थान पर या सही चीजो मे निवेश करते है तो वह ही अगले 10 सालो तक पैसा भी कमाकर देगा और 10 साल बाद यदि आप उसे बेचना चाहे तो मुनाफे में बिक भी जाएगा उदाहरण के लिए यदि आप एक FLAT बनाकर किराए पर देते है तो उसे किराया भी आएगा और कुछ समय बाद उसे आप चाहे तो बिक भी सकता है।

              PASSIVE INCOME के लिए बहुआयामी विकल्प बनाए(CREATE MULTIPLE OPTION FOR PASSIVE INCOME)---------

              दोस्तो अब जो हम सीखेंगे वो आपके पैसे को धन या संपत्ति मे परिवर्तन करने का सबसे बेहतर तरीका है और  MONEY MANAGEMENT के साथ साथ MONEY EARNING का बहुत अच्छा तरीका है। इसी पर कार्य करते है देश के अमीर आदमी।

               दोस्तो हम मे से ज्यादातर लोग पूरा जीवन काम करता है और  अपनी जरूरतो को पूरा करता है। अंततः आधा से ज्यादा उम्र काम करने के बाद बचाए हुए पैसे के भरोसे बैठकर कुछ समय बुढ़ापे को झेलता है। ऐसा इसीलिए होता है क्यूकि वह इंसान जीवन भर ACTIVE INCOME के भरोसे रहता है।

               दरअसल INCOME दो  प्रकार के होते हैं।

              A) ACTIVE INCOME-----

                  एक व्यक्ति कुछ समय मे जो भी कुछ काम करता है और उस काम के बदले उसे कुछ पैसे आय होते है, इस आय को ACTIVE INCOME कहते है।

             ACTIVE INCOME के शर्त यह है कि आपको काम करना पड़ता है तभी आपको आय होती है, अगर आप काम करना छोड़ दे तो आपको आय नहीं होती है। उदाहरण के लिए - कर्मचारी, ट्रक ड्राइवर, दुकानदार इत्यादि।

               B) PASSIVE INCOME - - - - - - 

              एक व्यक्ति कुछ समय स्वयं काम ना करके अपने अधीन के कर्मचारियों से काम लेता है या वृहद मात्रा मे कर्मचारियों को काम देता है और उनसे काम लेता है। इस दशा मे उस व्यक्ति को जो आय होती है उसे PASSIVE INCOME कहते है।

               PASSIVE INCOME के शर्त ये भी है कि आप कुछ समय के लिए काम नहीं भी करते है तो भी आपको आय होती है क्योंकि आपके द्वारा काम पर रखे गए लोग निर्धारित रूप से काम करते है।

               उदाहरण के लिए - - - - - निवेशक, व्यापारी इत्यादि।

               दुनिया के बड़े बड़े निवेशक, उद्योगपती, व्यापारी, सभी PASSIVE INCOME के लिए काम करते है।

             दोस्तो हम सभी को अपनी वितिए दशा को सुधारने के लिए PASSIVE INCOME के लिए काम करना होगा। जिससे आपको अपने रुचि के काम की वृहद जानकारी कई नई चीजो को सीख कर नौकरी से हटकर व्यापार को बढ़त देनी होगी।

             दोस्तो आज का विषय मेरे लिए बहुत सीखने योग्य है, उम्मीद है कि आप भी बहुत कुछ सीखा होगा।

            #MAKE YOUR WAY AND TAKE YOUR DREAM.

            #BE SUCCEED. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

5 शानदार SKIN CARE TIPS, हर मौसम चमकता रहेगा चेहरा

SQUARE FACESHAPE HAIRSTYLE FOR MALE (HINDI ME JANE )

OBLONG FACESHAPE HAIRSTYLE FOR MEN (हिंदी मे जाने ) ------